Presidential Election 2022: पीसी मोदी बोले- राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ, संसद भवन में कुल वोटिंग 99.18 प्रतिशत हुई

Presidential Election 2022: पीसी मोदी बोले- राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ, संसद भवन में कुल वोटिंग 99.18 प्रतिशत हुई
X
पीएम मोदी ने कहा कि हम हमेशा सदन को संवाद का सक्षम माध्यम मनाते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो, खुले मन से वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो और उत्तम प्रकार से विश्लेषण हो ताकि नीति और निर्णय में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके।

संसद (Parliament) का मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। वहीं दूसरी तरफ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पीएम मोदी ने मौसम का हवाला देते हुए कहा कि पता नहीं घर में गर्मी कम होगी या नहीं। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में संसद को तीर्थस्थल बताया और कहा कि संसद में खुलकर बातचीत होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि हम हमेशा सदन को संवाद का सक्षम माध्यम मनाते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो, खुले मन से वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो और उत्तम प्रकार से विश्लेषण हो ताकि नीति और निर्णय में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके। देश के विकास के लिए संकल्प जरूरी है। आज मतदान भी हो रहा है। इस दौरान देश में नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन शुरू होगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाला है। इस दौरान 24 विधेयक पेश होंगे और कुल 25 मुद्दों पर चर्चा की मांग की। इस सत्र में 26 दिनों की कुल अवधि में 18 बैठकें होंगी।

16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ

दिल्ली में राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जिसकी शुरूआत आज (18 जुलाई 2022) सुबह 10 बजे संसद भवन और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित स्थानों पर शुरू हुआ, शाम 5 बजे संपन्न हो गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 736 निर्वाचकों (संसद के 727 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) में से 730 निर्वाचकों (संसद के 721 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) ने अपना वोट डाला। संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ। इसकी के साथ 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का नया राष्ट्रपति कौन होगा?

पढ़ें पूरा अपडेट...


* केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने PPE किट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला क्योंकि वे कोरोना संक्रमित हैं।

* केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

* पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची और अपना वोट डाला।

* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

* कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य नेताओं ने राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

* नामांकन दाखिल करने के लिए एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के साथ जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मुझे यकीन है कि वह एक उत्कृष्ट और प्रेरक उपराष्ट्रपति होंगे।

* राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के संबंध में राजनीतिक दल अपने सांसदों और विधायकों को व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं। व्हिप यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि पार्टी के सदस्य अपनी व्यक्तिगत विचारधारा के बजाय पार्टी के मंच के अनुसार मतदान करें।

* आम आदमी पार्टी से सांसद हरभजन सिंह और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

* तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

* कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, शशि थरूर और दिग्विजय सिंह राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल दिया है।

* राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरे विवेक के अनुसार मतदान हुआ है।

* राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोपहर 1 बजे तक संसद में कुल 615 वोट डाले जा चुके हैं।

* पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया।

* शिरोमणि अकाली दल के विधायक विधानसभा परिसर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहे। पार्टी के अन्य दो विधायकों डॉ सुखविंदर सुखी और गनीवे मजीठिया ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया।

* राज्यसभा में बढ़ती महंगाई और जीएसटी को लेकर हंगामा, सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित

* सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला

* संसद के लोकसभा सदन की कार्यवाही को भारी हंगामे के बीच 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


* राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला है।


* राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हील चेयर पर संसद भवन आए और उम्मीदवार के लिए अपने मत का प्रयोग किया।



* केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए अपना वोट डाला।



* उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाल दिया है।

* राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को सांसदों से उन्हें वोट देने का आग्रह किया।

* आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है।

* राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव में अपना वोट डाला। कांग्रेस विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

* ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वोट डाला। उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को खुला समर्थन दिया है।

* गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल दिया है।

* राष्ट्रपति चुनाव के लिए वाराणसी से मौजूदा सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में वोट डाला।


* एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

Tags

Next Story