Parliament Security Breach: घर छोड़ने का समय... लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा की मिली डायरी

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर लोकसभा में घुसने वाले आरोपी सागर शर्मा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस को शर्मा के लखनऊ स्थित घर से एक सीक्रेट डायरी मिली है। इस डायरी से कई राज खुलने की संभावना है।। उसने अपनी डायरी में जिक्र किया कि यह घर छोड़ने का समय है। एक तरफ डर है और दूसरी तरफ कुछ करने की आग है।
सागर की डायरी में दफ्न कई राज
सागर की डायरी से अहम जानकारी सामने आई है। उसमें लिखा है कि घर छोड़ने का समय निकट आ गया है। एक तरफ डर है तो दूसरी तरफ मन में कुछ कर गुजरने की आग है। बेहतर होता अगर मैं अपने माता-पिता को अपनी स्थिति बता पाता। संघर्ष का रास्ता चुनना आसान नहीं था। मैं पांच साल तक ऐसे दिन के आने का इंतजार करता रहा। अब मैं अपने कर्तव्य की ओर बढ़ रहा हूं। वह छीनना जानता है, वह दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति है। सागर ने अपनी डायरी में इस बात का जिक्र किया है कि उनमें खुशियों का त्याग करने की क्षमता है।
13 दिसंबर को संसद भवन पर हमले के 22 साल पूरे हो गए। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे दो युवक संसद भवन में दाखिल हुए। वह लोकसभा की दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन में आ गए। इसके बाद दोनों सांसदों के पास पहुंच गए। उनमें से एक ने जूते से पीली गैस का छिड़काव कर दिया। इसके बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। सांसदों की भागदौड़ शुरू हो गई। कुछ सांसदों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
सदन के बाहर भी दो लोगों ने किया प्रदर्शन
संसद के बाहर भी दो व्यक्तियों ने प्रदर्शन किया था। इसमें एक युवक और एक महिला शामिल थी। दोनों को रंगीन गैस छिड़कने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार युवक लातूर का रहने वाला है और महिला हरियाणा की रहने वाली है। उनके अलावा एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम ललित है। उसने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शूट किया। उसके पास सभी आरोपियों के मोबाइल फोन थे। चारों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ललित वहां से फरार हो गया। वह राजस्थान भाग गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS