Parliament Security Breach: ललित झा ने किया सरेंडर, संसद की सुरक्षा में सेंध मामले का है मास्टर माइंड

Parliament Security Breach: ललित झा ने किया सरेंडर, संसद की सुरक्षा में सेंध मामले का है मास्टर माइंड
X
लोकसभा सुरक्षा चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित मोहन झा को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों पर यूएपीए के तहत आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।

Parliament security breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले के मास्टरमाइंड ललित झा (Lalit Jha) ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले ही पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं ललित को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी।

दरअसल, ललित झा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को ललित ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। ललित झा को ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड समझा रहा है। खबरों की मानें तो ललित झा एक अन्य व्यक्ति के साथ कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। इस मामले में सागर शर्मा और मनोरंजन डी लोकसभा कक्ष में कूद गए और धुआं उड़ा दिया था।जबकि अन्य दो आरोपियों में नीलम देवी और अनमोल शिंदे ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। इन चारों पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।



ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Varanasi Rally: PM मोदी के गढ़ में CM नीतीश की रैली स्थगित

Tags

Next Story