Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, इस बार 17 बिल हुए पास, GNCTD Bill रहा चर्चा में हॉट

संसद (Parliament) का बजट सत्र जारी है। इसी बीच लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरूआत हुई थी। इस बार संसद में 114 फीसदी कामकाज हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। दो महीने के लंबे बजट सत्र को समाप्त कर दिया गया। लोकसभा के कई सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सदन को खत्म करने का अनुरोध किया था। लोकसभा को भर्तृहरि महताब द्वारा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में बीते दिन जीएनसीटीडी बिल 2021 को पास कर दिया गया। राज्यसभा ने विपक्ष द्वारा हंगामे के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2021 (GNCTD 2021) को पास कर दिया। इस विधेयक का लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक में जमकर विरोध हुआ। आप और कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया। इस बिल के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाया गया है। राज्यसभा में 12 और लोकसभा में9 विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया। वहीं गुरुवार को नेशनल बैंक फॉर फाइनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) विधेयक 2021 को भी पास कर दिया। बिल को पहले 23 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया और फिर पारित कर दिया गया। इस विधेयक का उद्देश्य भारत में लंबी अवधि के गैर-पुनर्चक्रण अवसंरचना वित्तपोषण के विकास का समर्थन करना है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस सत्र में 17 विधेयकों को पेश किया गया। जिसमें से ये प्रमुख बिल हैं।
1. वित्त विधेयक 2021
2. खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2021
3. संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश संशोधन विधेयक 2021
4. बीमा (संशोधन) विधेयक 2021
5. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021
6. नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS