राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में आज चर्चा, हंगामे के आसार, सांसदों ने दिया नोटिस

1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2023-24 का बजट पेश किया। इसके बाद गुरुवार को (यानी आज) संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupadi Murmu) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बीच विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा में हंगाम होने के आसार बने हुए हैं।
क्योंकि अधिकांश गैर-बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय बजट को 'निराशाजनक' और 'भेदभावपूर्ण' करार दिया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि बजट में उनकी मांगों को 'अनदेखा' किया गया है और केंद्र सरकार देश की आर्थिक चिंताओं को दूर करने में विफल रही है।
इसके अलावा कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) पर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों का मुद्दा उठाने के लिए सभापति को नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने स्थगन का नोटिस दिया। तो वहीं दूसरी तरफ आप सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा के सभापति को नोटिस दिया है।
सरकार का फर्ज होता है आमलोगों को सुविधा मुहैया करवाना, लेकिन ये सरकार जेबकटुआ सरकार बन गई है हमारे जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है। ऐसा दिखाती है जैसे हम पर दान किया जा रहा है जबकि ये हमारा हक है: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी pic.twitter.com/YeOMeAS6RX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2023
वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय बजट 2023 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम लोगों को सुविधाएं देना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन यह सरकार 'जेब-काटने' वाली सरकार बन गई है। यह सरकार हमारी जेब से 1000 रुपये लेती है और हमें 200 रुपये देती है। दिखाता है कि वह हमें दान दे रही है, जबकि यह हमारा अधिकार है।अधीर रंजन ने कहा ये दान और दानी का ये दान और दानी का स्वरूप जो सरकार दिखा रही है उसे समझना चाहिए कि हम हिंदुस्तान के नागरिक हैं प्रजा नहीं। और जो चवन्नी सरकार देती है उसमें भी ढिंढोरा पीटती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS