लोकसभा में राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई

लोकसभा में राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई
X
Parliament Winter Session Live: कांग्रेस ने सदन में महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान पर लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान संसद में भारी हंगामा किया।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 6वां दिन है। आज कांग्रेस ने सदन में महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान पर लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान संसद में भारी हंगामा किया। हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लाइव अपडेट..

एसपीजी अधिनियम में संशोधन

केंद्र सरकार की तरफ से एसपीसी सुरक्षा के अधिनियम में संशोधन को लेकर विधेयक सोमवार को लाया गया है। इसके जरिए विशेष सुरक्षा समूह (SPG) प्रधानमंत्री और उनके निकट पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा उनके पद से हटने के पांच वर्ष बाद तक ही करेगा।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही वापस शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही वापस शुरू। लोकसभा के आसन पर मीनाक्षी लेखी मौजूद हैं। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन उपसभापति हरिवंश कर रहे हैं। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण विधेयक, 2019 पेश किया। लोकसभा में स्पीकर की अनुमति से ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है।

सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थागित

कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे और पार्टी के दो सदस्यों हिबी इडेन एवं टी एन प्रतापन और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते और पोस्टर लिए हुए आसन के निकट पहुंच गए।

राहुल गांधी के बयान के बाद लोकसभा में भारी हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद लोकसभा में भारी हंगामा शुरू हो गया है। वेल में हो रही नारेबाजी लहराए जा रहे हैं बैनर-पोस्टर। लोकसभा अध्यक्ष लगातार कर रहे हैं शांति की अपील है।

महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं सदन में एक प्रश्न पूछना चाहता था, लेकिन अभी इस प्रश्न को पूछने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है।

सोनिया गांधी ने संसद परिसर में पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया

दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र सरकार के गठन के मुद्दे पर संसद परिसर में पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया।

लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसकी के साथ कांग्रेस ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के मुद्दे पर कांग्रेस के सांसदों ने गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन पूरी तरह से बरकरार

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने आज संसदीय रणनीति समूह की बैठक की, जिसमें हमने महाराष्ट्र मुद्दे पर चर्चा की। हम आज संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाएंगे। हमारा गठबंधन (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना) पूरी तरह से बरकरार है।

लोकसभा अहम बिल होंगे पेश

मिली जानकारी के मुताबिक आज लोकसभा में तीन अहम बिल पेश होने हैं। सदन में ई- सिगरेट बैन बिल 2019 पर विचार भी होगा। इसके साथ ही राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल पर चर्चा जारी रहेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story