गोडसे वाले बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने दिया जवाब, लोकसभा से कांग्रेस सांसदों ने किया वॉक आउट

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में बीते दिन भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त बताने पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसको लेकर अभी भी बहस जारी है। फिलहाल, प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से हटा दिया गया है। बुधवार को ई सिगरेट बिल और एसपीजी बिल को लोकसभा से पास कर दिया गया था।
लाइव अपडेट (Live Update)
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान को लेकर कहा कि उसे गलत तरीके से पेश किया गया था और वह स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह का जिक्र कर रही थी। लेकिन सभी ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त समझ लिया।
BJP MP Pragya Singh Thakur tweets over her reported remark in Parliament yesterday, referring to Nathuram Godse as a 'deshbhakt'. She says that she was misquoted and that she was referring to freedom fighter Udham Singh. pic.twitter.com/PaKtUC0Jlp
— ANI (@ANI) November 28, 2019
राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Delhi: Political analyst Tehseen Poonawalla, staged a protest at Vijay Chowk, against BJP MP Pragya Thakur's comments in Parliament yesterday referring to Nathuram Godse as a 'deshbhakt'. He was later detained by police. pic.twitter.com/Svz59e1Shp
— ANI (@ANI) November 28, 2019
नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी, कांग्रेस सांसदों ने सदन से किया वॉकआउट
Congress MPs stage walkout from Lok Sabha amid uproar over BJP MP Pragya Thakur's comments in parliament yesterday, referring to Nathuram Godse as a 'deshbbhakt'. pic.twitter.com/Jj0NLd8Vmi
— ANI (@ANI) November 28, 2019
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कुछ कहा है। यह दिखाता है कि वह गांधी की दुश्मन है और उनके हत्यारों का समर्थक करती हैं। मैंने स्पीकर को नोटिस दिया है, अब देखते हैं कि वो इसपर क्या एक्शन लेते हैं।
A Owaisi, AIMIM on BJP's Pragya Thakur's statement in LS (referring to Nathuram Godse as 'deshbhakt'): It's not the first time she said something like that. It shows she's an enemy of Gandhi&a supporter of his killers. I've given Privilege Motion to Speaker,let's see what happens pic.twitter.com/L6PgCPx12U
— ANI (@ANI) November 28, 2019
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान से किनारा करते हुए कहा कि देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय, हम ऐसी सोच की निंदा करते हैं।
Defence Minister Rajnath Singh in Lok Sabha: If someone considers Nathuram Godse as a 'deshbhakt', then our party condemns it. Mahatma Gandhi is an idol for us, he was our guiding light and will remain so. pic.twitter.com/uDBrY28kRq
— ANI (@ANI) November 28, 2019
लोकसभा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को एक आतंकवादी पार्टी कहा गया था, जिस पार्टी से हजारों नेताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। क्या हो रहा है, क्या सदन इस पर चुप रहेगा, महात्मा गांधी के हत्यारे को 'देशभक्त' कहा गया।
AR Chowdhury, Congress in Lok Sabha: Congress was called a terrorist party(by BJP MP Pragya Thakur), the party from which thousands of leaders made sacrifices for freedom of nation.What's happening? Will the House stay silent on this?Mahatma Gandhi's killer was called 'deshbhakt' pic.twitter.com/VurLKhaot8
— ANI (@ANI) November 28, 2019
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में बीते दिन प्रज्ञा ठाकुर का बयान की कड़ी निंदा की है। वहीं उन्हें रक्षा समिति की सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा।
#WATCH BJP Working President JP Nadda: Pragya Thakur's statement (referring to Nathuram Godse as 'deshbhakt') yesterday in the parliament is condemnable. She will be removed from the consultative committee of defence. pic.twitter.com/hHO9ocihdf
— ANI (@ANI) November 28, 2019
आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने लोकसभा में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे वाले बयान पर राज्यसभा में नियम 267 के तहत व्यापार को निलंबित कर दिया है।
Aam Aadmi Party (AAP) MP Sanjay Singh has given suspension of business under rule 267 in Rajya Sabha over BJP MP Pragya Singh Thakur's reported reference to Nathuram Godse as 'deshbhakt', in Lok Sabha. (file pic) pic.twitter.com/mcKevLB3un
— ANI (@ANI) November 28, 2019
मडीएमके सांसद वाइको ने चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam (MDMK) MP Vaiko has given zero hour notice in Rajya sabha over the demand to establish a permanent bench of Supreme Court in Chennai, Tamil Nadu. pic.twitter.com/ER61Mgun73
— ANI (@ANI) November 28, 2019
बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि हमने तय किया है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा और इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने गोडसे पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कड़ी निंदा की है।
सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा ने शर्मनाक तरीके से सरकार बनाने की कोशिश की
सीपीपी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार लोगों से उनके अधिकार छीन रही है।
संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS