Parliament Winter Session: संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

Parliament Winter Session Live Updates: विपक्षी सांसदों ने बुधवार को हुई बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की है। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को 17 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब कार्यवाही 18 दिसंबर को शुरू होगी। इसके साथ ही, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे, जो आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023; और भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023, गृह मंत्री द्वारा इस सप्ताह लोकसभा में पेश की गई थी। आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में पेश किए गए तीन विधेयकों को सरकार ने वापस ले लिया था। इस संबंध में अमित शाह ने कहा था कि इन बिलों में कुछ सुधार किए जाने हैं। इसलिए इन्हें वापस ले लिया था। पढ़ें लाइव अपडेट्स...
राघव चड्ढा बोले- सरकार को विपक्ष की मांग मान लेनी चाहिए
संसदीय सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि क्या विपक्षी सांसद कुछ नाजायज मांग कर रहे हैं। क्या वे कुछ गलत कह रहे हैं। वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा होनी चाहिए। मुझे लगता है कि सरकार को मांग मान लेनी चाहिए। यह किसी खास दल या दलगत राजनीति का मामला नहीं बल्कि सबसे सुरक्षित इमारत भारतीय संसद का मामला है। अगर संसद सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है।
#WATCH | On the Parliamentary security breach incident, AAP MP Raghav Chadha says, "Are opposition MPs demanding something illegitimate? Are they saying something wrong? They are just saying that a discussion should be done on the security breach of the most secured building in… pic.twitter.com/X0n7cqGLgg
— ANI (@ANI) December 15, 2023
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कर्नाटक सरकार को घेरा
केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे का ने कहा कि महिला को नग्न कर घुमाया गया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया और बेरहमी से पीटा गया। सरकार उसके गांव के पास विधानसभा सत्र चला रही है। यह उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुआ महिला एवं बाल कल्याण मंत्री। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य के गृह मंत्री चुप क्यों हैं। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
#WATCH | Union MoS Shobha Karandlaje, says, "...The woman was paraded naked and she was tied to an electric pole and brutally beaten...The govt is running the Vidhan Sabha session near her village...It happened in the constituency of the Women and Child Welfare Minister...Why is… pic.twitter.com/RHPVfI8sEp
— ANI (@ANI) December 15, 2023
लोकसभा उल्लंघन मामले में 2 और संदिग्ध हिरासत में
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है, इन दोनों पर आरोपियों से जुड़े होने का संदेह है। उनकी पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है। उनसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है।
विपक्ष ने 14 सांसदों के निलंबन की निंदा की
झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जनता चुनती है और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप बोलने के लिए संसद या विधानसभा में भेजती है। गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि यह प्रत्येक निर्वाचित जन प्रतिनिधि का अधिकार है (प्रश्न पूछना)। यदि उन्हें लोगों द्वारा चुना गया है और संसद या विधानसभा में भेजा गया है, तो वे लोगों की अपेक्षाओं के अनुसार बोलते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS