Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र समय से पहले समाप्त हुआ, ये है खास वजह

चीन और भारत के बीच चल रहे विवादित मुद्दों के बीच संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र को आज शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से छह दिन पहले समाप्त कर दिया गया। पहले दिन की तरह आज भी विपक्ष ने खासा हंगामा किया। हालांकि शीतकालीन सत्र समाप्त होने का कारण कोरोना के बढ़ते मामलों को माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शीतकालीन सत्र के दौरान कहा कि इस दौरान राज्यसभा में 102 प्रतिशत और लोकसभा में 97 प्रतिशत कामकाज हुआ। उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा का 10वां सत्र समाप्त हो रहा है। बताया कि इस सदन की शुरूआत 7 दिसंबर को हुई। इस सत्र में 13 बैठक हुईं, जो 68 घंटे 42 मिनट तक चली है। अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र की कार्यवधि लगभग 97 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान विधायी और महत्वपूर्ण वितीय कार्यकाल के कार्यों का निपटारा किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला ने बताया कि 2022-2023 के लिए अनुदान की मांगों पर 10 घंटे 53 मिनट तक चर्चा होने के बाद मंजूरी दी गई। इस सत्र के दौरान 7 बिल पारित हुए। इसमें ऊर्जा संरक्षण विधेयक, समुद्री जलदस्युता रोधी विधेयक और भी अन्य विधेयकों को पारित किया गया है।
आज इस सत्र के दौरान भी चीन और भारत के बीच सीमा तनाव के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी नेताओं ने सदन में चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन और भारत के बीच हुई झड़प पर सत्र में उपस्थित राजनाथ सिंह मुद्दे पर चर्चा की।
इस सत्र में उपस्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड महामारी को लेकर चर्चा की। 7 दिसंबर को शुरू हुए सत्र को 29 दिसंबर तक चलना था, लेकिन सत्र को छह दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भारत में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ सकता है। इस कारण केंद्र सरकार को इस महामारी के खिलाफ व्यापक कदम उठाने हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कल यानी बीते गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक करके कोविड को लेकर दिशानिर्देश दिए थे। केंद्र लगातार हालात पर नजर बनाए है ताकि इस महामारी को फैलने से पहले ही रोका जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS