PDP चीफ महबूबा मुफ्ती को डोगरा समुदाय की आई याद, बोलीं- DG और SP जैसे महत्वपूर्ण पदों पर क्यों नहीं... पढ़िये वजह

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज रविवार को जम्मू में रैली करके भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार किए। एक तरफ जहां उन्होंने बीजेपी पर जम्मू-कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया, वहीं डोगरा समुदाय को याद करके सवाल भी पूछे। मुफ्ती ने पूछा कि आखिर जम्मू में डीजी और एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर क्यों नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PDP Chief महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं जम्मू के लोगों को कहना चाहती हूं कि अगर उन्हें लगता है कि ये बीजेपी मुसलमानों के पीछे पड़े हैं तो आप इस ख्वाब से बाहर आ जाइये। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मकसद राष्ट्र बनाना नहीं है, वो केवल बीजेपी राष्ट्र बनाना चाहती है। जो इनके साथ रहेगा, वो ठीक रहेगा और जो विरोध करेगा तो उसकी हालत यह मुसलमानों से भी बदतर कर देंगे।
मैं जम्मू के लोगों से कहना चाहूंगी कि अगर उन्हें लगता है कि ये(BJP) मुसलमानों के पीछे पड़े हैं तो आप इस ख़ाब से बाहर निकल जाइए। ये कोई राष्ट्र नहीं बनाना चाहते ये बस BJP राष्ट्र बनाना चाहते हैं: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, जम्मू pic.twitter.com/Qtj9VVVcSO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
पूर्व सीएम मुफ्ती ने आगे कहा कि अगर मुसलमानों का विरोध करने वालों को अपनी जमात के समझते हैं तो यह उनकी नहीं बल्कि संघ और गोडसे की जमात है। ये वो जमात है, जिसने आजादी की लड़ाई में कोई हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने आगे बीजेपी पर डोगरा समुदाय की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। मुफ्ती ने कहा कि आज जम्मू की जनसांख्यिकी बदल गई है। मैं पूछा चाहती हूं कि डोगरा कहां हैं। हमारे राज्यपाल डोगरा समुदाय से क्यों नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि डीजी और एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर डोगरा क्यों नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल गुमराह करने की राजनीति जानती है। लोगों को बीजेपी की साजिशों को बेनकाब करना होगा।
डोगरा का इतिहास
डोगरा भारत और पाकिस्तान में पाया जाने वाला एक इंडो-आर्यन जातीय-भाषाई समूह है। यह मुख्य रूप से भारत के जम्मू क्षेत्र में निवास करते हैं। 2011 की जनगणना के मुताबिक, जम्मू की कुल जनसंख्या 53,78,538 थी। इस जनगणना में डोगरा को प्रमुख समूह बताया गया था, जिनकी आबादी 62.55 फीसदी थी। डोगरा ने 19th शताब्दी से जम्मू पर शासन किया। डोगरा की स्थापना महाराजा गुलाब सिंह कुशवाहा ने की थी।
इसके बाद महाराज हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को भारतीय संघ में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। देश की नई प्रशासनिक व्यवस्था में जम्मू-कश्मीर रियासत का विलय अंग्रेजों के चले जाने के लगभग 2 महीने बाद 26 अक्टूबर 1947 को हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS