आम आदमी पर पड़ी मंहगाई की मार, पेट्रोल की कीमतें हुईं 80 के पार, ये है 7 दिनों का रिकॉर्ड

सऊदी अरब के तेल प्लांट पर हुए हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में पूरी दुनिया में उछाल आया है इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है इसी क्रम में लगातार सातवें दिन तेल के दाम बढ़े हैं। देश के कई इलाकों में पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। वही डीजल भी 70 के पार जा चुका है।
कहां कितना रेट बढ़ा?
पेट्रोल के दाम सोमवार को दिल्ली में 29 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 28 पैसे, जबकि चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। डीजल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे कोलकाता और चेन्नई में 20 पैसे जबकि मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
7 दिनों का रिकॉर्ड
पेट्रोल-डीजल के दाम रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं राजधानी दिल्ली में लगातार 7वे दिन इसका सिलसिला जारी रहा और इस हफ्ते पेट्रोल 1.88 तो डीजल के दामों में 1.50 रूपये की बढोत्तरी हुई।
खाड़ी क्षेत्र में तनाव का असर तेल के दामों पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है। खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का असर भी कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों के लिए जिम्मेदार है, इस महीने 14 सितंबर को सउदी अरब की तेल कंपनी सउदी अरामको के तेल संयंत्रो पर हुए ड्रोन हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बीते 20 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला जो कि 28 साल में एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी थी। इस हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS