पीयूष गोयल, फडणवीस और हरदीप सिंह पुरी ने रियल एस्टेट उद्योग के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

पीयूष गोयल, फडणवीस और हरदीप सिंह पुरी ने रियल एस्टेट उद्योग के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
X
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ आज मुंबई में रियल एस्टेट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी ने आज सुबह मुंबई में आवास क्षेत्र (Housing Sector) को लेकर एक बैठक की। इस दौरान महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, योगेश सागर, आवास क्षेत्र के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ आज मुंबई में रियल एस्टेट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की।

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी के लिए किफायती आवास को लेकर विभिन्न क्षेत्रों को संबोधित किया गया। बैठक में स्लम पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story