पीयूष गोयल बोले: अभिजीत बनर्जी ने NYAY के गाए थे बड़े गुणगान, जनता ने उनकी सोच को रिजेक्ट कर दिया

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि अभिजीत बनर्जी जी (Abhijit Banerjee) को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिला मैं उनको बधाई देता हूं लेकिन उनकी समझ के बारे में तो आप सब जानते हैं। उनकी जो विचारधारा है वह पूरी तरह से लेफ्ट की है। उन्होंने 'न्याय' (न्यूनतम आय योजना) के बड़े गुणगान गाए थे, भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया।
#WATCH Piyush Goyal:Abhijit Banerjee ji ko nobel prize mila main unko badhai deta hun.Lekin unki samajh ke bare me to aap sab jaante hain.Unki jo thinking hai,wo totally left leaning hai.Unhone NYAY ke bade gungaan gaye the,Bharat ki janta ne totally reject kar diya unki soch ko pic.twitter.com/v7OO49ie5E
— ANI (@ANI) October 18, 2019
बता दें कि न्याय (न्यूनतम आय योजना) कांग्रेस की एक न्यूनतम आय गारंटी की योजना थी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा इसका खूब प्रचार किया गया था। इस योजना के मुख्य शिल्पकार अभिजीत बनर्जी ही थे। बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान सबसे बड़े फैसले नोटबंदी की भी आलोचना की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS