हमसफर एक्सप्रेस से सफर करने वालों को पीयूष गोयल का तोहफा, किराए में विशेष छूट

हमसफर एक्सप्रेस से सफर करने वालों को पीयूष गोयल का तोहफा, किराए में विशेष छूट
X
भारतीय रेलवे में हमसफर एक्सप्रेस दिसंबर 2016 में शामिल की गई थी। लोकप्रियता बढ़ाने व ज्यादा आरामदायक सफर के लिए किराए में परिवर्तन किया गया। अब हमसफर से यात्रा सबके लिए आसान कर दी गई है।

हमसफर एक्सप्रेस के किराए में रेल मंत्रालय की तरफ से बदलाव किया गया है। तीन साल पहले शुरू हुई हमसफर के लोकप्रिय नहीं हो पाने पर किराए में बदलाव किया गया है। हर तबके के लिए हमसफर को पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किराए में संशोधन किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

भाड़े में किए गए बदलाव

हमसफर एक्सप्रेस के किराए में संशोधन के बाद इसकी दरें काफी कम हो गई हैं। सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के मुकाबले इसमें सफर करने के लिए 0.15 फीसदी राशि ही अधिक देनी होगी। यानि की यदि एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1 हजार रुपये है तो इसमें सफर करने के लिए 1150 रुपये देने होंगे। इसके अलावा ट्रेन में 50 फीसदी सीटें बुक होने के बाद जो किराया बढ़ता था अब वो भी नहीं बढ़ेगा। पहले 50 फीसदी से ऊपर प्रत्येक 10 फीसदी सीटें बढ़ने पर 10 फीसदी किराया बढ़ता था। यानि कि 90 फीसदी सीटें बुक होने के बाद किराया दोगुना हो जाता था। लेकिन नए नियमों के बाद अब किराया सामान्य ही रहेगा। 50 फीसदी से अधिक सीटें भरने के बाद भी किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

स्लीपर क्लास के डिब्बे जोड़े जाएंगे

अभी तक हमसफर में 3एसी तक के ही डिब्बे लगते थे। लेकिन हमसफर को लोकप्रिय बनाने के लिए इसमें स्लीपर क्लास के भी डिब्बे जोड़े जाएंगे। आनंद विहार से इलाहबाद मार्ग पर चलने वाली हमसफर में इन्हें जोड़ा जाएगा। जिसके सफल रहने पर अन्य हमसफर में भी इन्हें जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर 2019 से नए नियमों को लागू कर दिया गया है।

दिसंबर 2016 में किया गया था उद्घाटन

हमसफर ट्रेन की शुरुआत 2016 में की गई थी। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2016 में ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हमसफर एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। जिसके बाद यह भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन बन गई थी। वर्तमान में इसकी 35 रूटों पर 70 ट्रेन चल रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story