पंजाब संकट: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की राहुल-प्रियंका और वेणुगोपाल से की मुलाकात, सिद्धू पर 4 दिनों में फैसला

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर अहम मुलाकात की। इस बैठक में काग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे। इसमें महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी थे, जिनसे प्रशांत ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अब राजनीति के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो चली हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रशांत किशोर ने महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब को लेकर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और पीके में बातचीत हो रही है।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी रहे। इसको लेकर कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के साथ पीके ने काफी लंबी चर्चा की। बता दें कि पिछले महीने ही पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहाकार घोषित किया था। जिसके बाद प्रशांत कैप्टन के विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर चुकी है। पार्टी ने सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बदलने का भी फैसला किया है। माना जाता है कि क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ समय से पंजाब पीसीसी प्रमुख के पद पर हैं। जिसके बाद से सीएम अमरिंदर सिंह के साथ उनका झगड़ा बना हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर 4 दिन में फैसला हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS