पश्चिम बंगाल: प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए धमाके में पांच की मौत, राज्यपाल ने दीदी पर लगाया ये आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। यह धमाका मालदा के सुजापुर इलाके में हुई है। इस घटना को लेकर प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर आरोप लगाया था।
राज्यपाल ने आरोप लगाया था कि यह धमाका फैक्ट्री में बम बनाने के चलते हुआ है। साथ ही उन्होंने ममता सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। राज्यपाल के इस आरोप के तहत गृह विभाग ने जवाब दिया है। पश्चिम बंगाल के गृह विभाग का कहना है कि यह धमाका तकीनीकी खराबी के चलते हुआ है।
इस घटना में अवैध बम बनाने जैसी कोई तथ्य सामने नहीं आई है। वहीं, मालदा एसपी आलोक रजोरिया ने भी कहा कि अब तक कुल पांच लोगों की मौत हुई है। फैक्ट्री में 45 हॉर्स पावर की एक मशीन में तकनीकी खराबी के चलते यह धमाका हुआ।
घटना की जानकारी पाकर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उधर, इस घटना को लेकर ममता सरकार ने ट्वीट किया है। ट्वीट में कहा गया कि पीड़ितों की मदद की जा रही है। इसके अलावा एहतियात के लिए जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं।
साथ ही बंगाल की मुख्यमंत्री की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। घटना के बाद बंगाल सरकार में मंत्री फिरहद हकीम मौके पर पहुंचे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS