PM Modi का कांग्रेस पर तंज, बोले- राजनीति और विकास दोनों कागजों पर

PM Modi का कांग्रेस पर तंज, बोले- राजनीति और विकास दोनों कागजों पर
X
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कर्नाटक के शिमोगा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास के कार्य दोनों ही कागजों पर नजर आते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले भी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम से जुटी हुई हैं। यह चुनाव कर्नाटक के साथ-साथ आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव (Loksabha election) का पहला पड़ाव माना जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस (Congress) के द्वारा घोषणा पत्र (Manifesto) में बजरंग दल की तुलना पीएफआई (PFI) से करने के बाद बीजेपी ने इसको बजरंगबली से जोड़कर पार्टी पर जुबानी हमला बोल दिया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने आज कर्नाटक के शिमोगा (Shivamogga) में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर नजर आते हैं।

पीएम मोदी बोले- खाद का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया

पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमने 9 सालों में किसानों को 2,000 नए तरीके के बीज मुहैया कराए। चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति हो, लेकिन देश में कभी भी खाद का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया है। हमेशा किसानों के हित के बारे में ही बीजेपी (BJP) सरकार सोचती है। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान उत्पन्न हुए सकंट में भी खाद की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसका बोझ कभी भी किसानों पर नहीं पड़ने दिया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) के शासन में लड़कियों की शिक्षा काफी पीछे रह गई थी। कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं बनवाया, जिसकी वजह से लड़किया अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती थी और शिक्षा को बीच में ही छोड़ देती थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया और अब लड़कियों की शिक्षा पहले से बहुत ज्यादा बेहतर हो गई है।

भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास के कार्य दोनों ही कागजों पर नजर आते हैं। यह पार्टी कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है। ये सिर्फ झूठ के सौदागर हैं। इतिहास में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक की महिलाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया था। उन्होंने ना तो किसानों के लिए कोई कार्य किया और ना ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया। अब कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखला गई', कर्नाटक में बोलीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी भी चुनाव प्रचार में आई थी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बीते शनिवार को तकरीबन चार साल बाद हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा उन लोगों के खिलाफ की गई थी, जिनका काम देश में नफरत फैलाना है। ऐसे लोग कभी भी कर्नाटक विकास नहीं कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत जोड़ो यात्रा बहुत परेशान हो गई। भाजपा के लोग किसी भी मुद्दे का सही से जवाब नहीं देते हैं। इनको लगता है कि लोकतंत्र का सिद्धांत उनकी जेब में रहता है। लोकतांत्रिक देश इस तरह से कार्य नहीं करता है। उन्होने लोगों से कांग्रेस के लिए वोट डालने का आग्रह किया।

Tags

Next Story