अयोध्या फैसले के बाद पीएम मोदी बोले- अब नई पीढ़ी नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का दीर्घकालीन इतिहास है। पूरे देश की इच्छा थी कि इस मामले की अदालत में रोज सुनवाई हो, जो हुई और आज निर्णय आ चुका है। दशकों तक चली न्याय प्रकिया का अब अंत हो गया है।
समाज के हर वर्ग, हर धर्म ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
फैसले के बाद, जिस तरह से समाज के हर वर्ग, हर धर्म ने, इसका स्वागत किया है, यह भारत की प्राचीन संस्कृति और सामाजिक सद्भाव की परंपरा का प्रमाण है। भारत की न्यायपालिका के इतिहास में भी आज का ये दिन एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। इस विषय पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सबको सुना और बहुत धैर्य से सुना और पूरे देश के लिए ख़ुशी की बात है कि सर्वसम्मति से फैसला दिया।
आज के दिन का संदेश जोड़ने का है-जुड़ने का है
इसके अलावा पीएम मोदी वर्लिन की दीवार का जिक्र करते हुए कहा कि आज 9 नवंबर है। आज ही के दिन वर्लिन की दीवार गिरी थी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ रहकर आगे बढ़ने की सीख भी दे ही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने का है-जुड़ने का है और मिलकर जीने का है। इन सारी बातों को लेकर कभी भी, कहीं भी किसी के मन में कोई भी कटुता रही हो तो उसे भी तिलांजलि देने का दिन है। नए भारत में भय, कटुता, नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं है।
अब नई पीढ़ी नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी
सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला हमारे लिए एक नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद का भले ही कई पीढ़ियों पर असर पड़ा हो, लेकिन इस फैसले के बाद हमें ये संकल्प करना होगा कि अब नई पीढ़ी, नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी। अब समाज के नाते, हर भारतीय को अपने कर्तव्य और अपने दायित्व को प्राथमिकता देते हुए काम करना है। हमारे बीच का सौहार्द, हमारी एकता, शांति और देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी और बढ़ गई है
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की अत्यंत धैर्य के साथ सुनवाई की और यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि यह फैसला सभी की सहमति से हुआ। राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है, अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी और बढ़ गई है। एक नागरिक के तौर पर हम सभी पर देश की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान, नियम कायदों का सम्मान करना, ये दायित्व भी पहले से अधिक बढ़ गया है। दुनिया ने भी माना भारत का लोकतंत्र मजबूत है।
बता दें कि आज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS