95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, PM मोदी और राजनाथ ने घर पहुंच कर दी जन्मदिन की बधाई

बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 95वां जन्मदिन (LK Advani Birthday) मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। भारतीय राजनीति में भाजपा को एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि रहा है। वह कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
PM Modi visits LK Advani on his birthday, prays for his good health
— ANI Digital (@ani_digital) November 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/cVq1JyKI5D#PMModi #LKAdvani #BJP pic.twitter.com/phJLb8p8ZE
वही पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद भी लिया. बता दें पीएम मोदी हर साल आडवाणी को बधाई देने उनके घर जाते है। और उनसे आशीर्वाद भी लेते हैं।
आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/f5kWvMZCbN
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 8, 2022
वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति के सबसे बड़े शख्सियतों में होती है। उन्होंने देश, समाज और पार्टी की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।" मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS