Modi Cabinet Expansion LIVE Updates: कैबिनेट विस्तार पर शीर्ष मंत्रियों की बैठकें रद्द, महाकाल के दर्शन करते ही दिल्ली से सिंधिया को आया बुलाया, जानें अपडेट...

एक तरफ खबर है कि मोदी सरकार 2.0 का कैबिनेट विस्तार 8 जुलाई को होने वाला है। दूसरी तरफ सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि 7 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी। जिसके चलते कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ मोदी की कैबिनेट विस्तार पर शीर्ष मंत्रियों की बैठकें रद्द हो चुकी है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने की सुगबुगाहट के बीच ज्योतिराव सिंधिया ने अचानक बीच में ही अपना दौरा रद्द कर दिया। लेकिन बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसी दौरान जब पूजा अर्चना पूरी हुई तो दिल्ली से बुलावा भी आ गया। फिलहाल, वर्तमान स्थिति के मुताबिक, विस्तार के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या 60 से बढ़कर 79 हो सकती है। वर्तमान में, 21 कैबिनेट मंत्री, 9 MoS (राज्य मंत्री) स्वतंत्र प्रभार के साथ, और 29 राज्य मंत्री पीएम मोदी के अलावा हैं।
मोदी सरकार 2.0 का कैबिनेट विस्तार (PM Modi cabinet expansion LIVE updates)
मोदी कैबिनेट में जेडीयू की भागीदारी पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने की जानकारी नहीं है और न ही फॉर्मूले की।
चिराग पासवान ने मोदी कैबिनेट में चाचा पशुपति पारस के नाम की चर्चाओं के बीच कहा कि अगर एलजेपी कोटे से केन्द्रीय मंत्री बनाया तो मैं कोर्ट जाऊंगा।
मोदी की कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति ने आठ राज्यों के राज्यपाल को नियुक्त किया।
कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों की लिस्ट में किसका नाम आगे...
• ज्योतिरादित्य सिंधिया
• सर्वानंद सोनोवाल
• नारायण राणे
• शांतनु ठाकुर
• पशुपति पारस
• सुशील मोदी
• राजीव रंजन
• संतोष कुशवाहा
• अनुप्रिया पटेल
• वरुण गांधी
• प्रवीण निषाद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS