Modi Cabinet : पीएम मोदी के करीबी जी. किशन रेड्डी को मिल सकती हैं मोदी कैबिनेट में जगह

भाजपा के वरिष्ठ नेता व सिकंदराबाद (Secunderabad) से नवनिर्वाचित सांसद जी. किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) की भी मोदी के कैबिनेट (Modi Cabinet) में शामिल होने की चर्चा हो रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान की ओर से सांसद रेड्डी को फोन भी आया था। पहली बार तेलंगाना (Telangana) में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इस जीत के असली नायक रेड्डी ही हैं। इसलिए भाजपा हाईकमान उन्हें मंत्रीमंडल में जगह दे सकती है। सूत्रों की मानें तो वे इसी बाबत दिल्ली आए हुए हैं।
तेलंगाना के बेहद साधारण परिवार में रेड्डी का जन्म हुआ था। वे पीएम मोदी (PM Modi) के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। राज्य में भाजपा (BJP) की जमीन तैयार करने में रेड्डी ने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों को हम साझा कर रहे हैं जब वे 25 साल पहले पीएम मोदी के साथ अमेरिका के टूर पर गए थे।
जी.किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) बचपन से ही आरएसएस (RSS) की विचारधारा से जुड़े रहे। उन्होंने संघ के स्कूल में ही शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की। फिर उन्होंने 1977 में जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में जुड़े, उस वक्त जय प्रकाश नारायण जनता पार्टी (Janta Party) के मुखिया थे। फिर वे आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) की राजनीति से जुड़े और चुनावी मैदान में आए।
2004 में पहली बार वे विधानसभा चुनाव में खड़े हुए और जीत दर्ज की। वहीं 2009 और 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) जीता। भाजपा में वे तीन बार आंध्रप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और वे तेलंगाना यूनिट के चीफ भी रह चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS