भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दिया तोहफा, अब सौर ऊर्जा से संचलित होगा मुख्यालय

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में क्लाइमेट ऐक्शन इवेंट (Climate Action Event) को संबोधित करते समय गांधी सोलर पार्क (Gandhi Solar Park) का जिक्र किया था। आज प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन कर संयुक्त राष्ट्र को गांधी सोलर पार्क का तोहफा देंगे। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था। अब सिर्फ बात करने से नहीं चलेगा, दुनिया को अब काम करना होगा। साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र को 150 पेड़ों से बना पीस गार्डन भी पर्यावरणीय उपहार के रूप में दे रहा है। जो कि ओल्ड वेस्टबरी में एक विश्वविद्यालय परिसर में स्थित होगा।
प्रधानमंत्री मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (United Nation Headquarter) की छत पर लगे सौर पैनलों का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद मुख्यालय सौर ऊर्जा से संचलित होगा। यह सोलर पार्क जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्दता का प्रतीक है। मंगलवार को प्रधानमंत्री यूएन को सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे।
गांधी सोलर पार्क की मुख्य बात यह है कि इसमें 193 सोलर पैनल हैं जो कि संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य (UN Member Nations) को दर्शाता है। 193 सोलर पैनल वाला गांधी सोलर पार्क 50 किलोवॉट बिजली का उत्पादन करेगा। गांधी सोलर पार्क को स्थापित करने में 1 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इस पार्क से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया है और गंधी सोलर पार्क को धन्यवाद करते हुए कहा है, सितंबर के अंत में जब सूरज पूर्व नदि से निकलेगा। संयुक्त राष्ट्र सौर ऊर्जा का उपयोग करेगा।
Come September end ...
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) September 19, 2019
When the sun rises over East(river)
The @UN will use solar power...
Thanks to the Gandhi Solar Park 🙏🏽#ClimateChange pic.twitter.com/HZ1eZPk14S
उन्होंने यह भी कहा है कि, 'संयुक्त राष्ट्र में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए भारत द्वारा किया जा रहा प्रमोशन सबको पता है। 1 पैनल सभी सदस्य देशों के लिए। भारत समानता समर्थक है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS