PM Modi ने किया देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन, बोले- ये विकसित भारत की तस्वीर

Delhi Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार यानी 12 फरवरी को देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया। दौसा से एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 9 वर्षों से हम लोग आधारभूत संरचना पर बहुत निवेश कर रहे हैं। इस निवेश का बहुत बड़ा लाभ राजस्थान को होने वाला है। उन्होंने राजस्थान के दौसा में 8 लेन वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित किया। PM ने कहा कि यह विकसित होते भारत की भव्य तस्वीर है। जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं तो देश की प्रगति को गति मिलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान PM Modi ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 9 साल से इस पर भारी भरकम खर्च कर रही है। इस साल के बजट में हमने 10 लाख करोड़ की व्यवस्था सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए की है। यह 2014 की तुलना में 5 गुना ज्यादा है। इससे राजस्थान को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है।
राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/gfgKGBkhBZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो बनते हैं तो देश की प्रगति होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश, उससे भी अधिक निवेश को आकर्षित करता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, ये राजस्थान की, देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं। ये परियोजनाएं आने वाले समय में राजस्थान सहित इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले हैं।
जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो बनते हैं तो देश की प्रगति होती है। बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार भी निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत बड़ा निवेश कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश, उससे भी अधिक निवेश को आकर्षित करता है: PM नरेंद्र मोदी, दौसा pic.twitter.com/80z49JmEDa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023
इस साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौसा में राष्ट्रीय सड़क परियोजना प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS