44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए PM मोदी ने मशाल रिले का किया शुभारंभ, कहा- टूर्नामेंट में पहली बार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को 44वें शतरंज ओलंपियाड (44th Chess Olympia) के मशाल रिले (Torch Relay) का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम (Indira Gandhi Stadium) से हुई। मशाल रिले के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने शतरंज ओलंपियाड को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत से शतरंज ओलंपियाड खेलों (Chess Olympiad Games) के लिए पहली मशाल रिले की शुरुआत हो रही है।
इस साल पहली बार भारत शतरंज ओलंपियाड खेलों की भी मेजबानी करने जा रहा है। हमें गर्व है कि एक खेल अपनी जन्मभूमि से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। यह कई देशों के लिए एक जुनून बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत से सदियों पहले इस खेल की मशाल चतुरंग के रूप में पूरी दुनिया में चली गई थी। आज शतरंज की पहली ओलंपियाड मशाल भी भारत से निकल रही है।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/zPQbMLdo0L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022
आज जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव मना रहा है, तो यह शतरंज ओलंपियाड मशाल (Olympiad Torch) देश के 75 शहरों में भी जाएगी। मोदी ने आगे कहा कि FIDE ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक शतरंज ओलंपियाड खेल (Chess Olympiad Games) के लिए मशाल रिले भारत से ही शुरू होगी। यह सम्मान न केवल भारत का सम्मान है, बल्कि शतरंज की इस गौरवशाली विरासत का भी सम्मान है।
मैं इसके लिए FIDE और उसके सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं। हमारे पूर्वजों ने विश्लेषणात्मक और समस्या समाधान दिमाग के लिए चतुरंगा या शतरंज जैसे खेलों का आविष्कार किया था। उन्होंने कहा शतरंज ने भारत के माध्यम से दुनिया भर के कई देशोंमें पंहुचा और अपनी पहचान बनाई है। यह काफी लोकप्रिय भी हुआ है।
आज स्कूलों में शतरंज का इस्तेमाल युवाओं के लिए, बच्चों के लिए शिक्षा के साधन के रूप में किया जा रहा है। शतरंज ओलंपियाड में अब तक के मुकाबले इस बार हमारे सबसे ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि इस बार भारत पदकों (India Medals) के नए रिकॉर्ड बनाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS