पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री म्यूजियम का उद्घाटन किया, पहला टिकट खरीदकर दौरा किया

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री म्यूजियम का उद्घाटन किया, पहला टिकट खरीदकर दौरा किया
X
अधिकारियों के अनुसार, म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान का तकनीकी रूप से उन्नत प्रदर्शन है।

पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर तीन मूर्ति भवन में नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय (म्यूजियम- Museum) का उद्घाटन किया।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री म्यूजियम भ्रमण के लिए पहला टिक भी खरीदा। इसके बाद उन्होंने पूरे म्यूजियम का दौरा किया। बता दें कि यह म्यूजियम आजादी (independence) के बाद से देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है।

अधिकारियों के अनुसार, म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान का तकनीकी रूप से उन्नत प्रदर्शन है। इसमें उन्हें दुनिया भर से प्राप्त कई उपहार पहली बार प्रदर्शित किए गए हैं।

इन नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संग्रहालय का विकास किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देता है, चाहे उनकी विचारधारा या कार्यकाल कुछ भी हो।

म्यूजियम 15 हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित यह म्यूजियम 15 हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। संग्रहालय में 43 दीर्घाएं हैं। ये म्यूजियम लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

यहां देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी दी गई है। इस म्यूजियम के जरिए आजाद भारत की सभी सरकारों के कामकाज और देश के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास को दर्शाया गया है।

Tags

Next Story