PM Modi Mann Ki Baat Live: मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, इन मुद्दों पर की पीएम ने मन की बात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, इन मुद्दों पर की पीएम ने मन की बात
X
PM Modi Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले पर बात की है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए भारत की जनता को संबोधित करते हैं। एपिसोड 107 आज 26 नवंबर को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित किया जा रहा है। ये रेडियो कार्यक्रम लगभग 30 मिनट तक प्रसारित किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को याद किया है।

पीएम ने सूरत के प्रोजेक्ट का किया जिक्र

पीएम मोदी ने सूरत के प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच में बदलाव ला दिया है। सूरत में एक टीम ने मिलकर प्रोजेक्ट सूरत की शुरुआत की है। इसके जरिये सूरत को मॉडल शहर बनाया जा रहा है, जो सफाई और सतत विकास की मिसाल बने। इस पहल के जरिये पहले बीच की सफाई होती थी, मगर अब नदी को भी साफ किया जा रहा है।

भारतीय उत्पादों को खरीदने का दिखा उत्साह

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने मन की बात में वोकल फॉर लोकल यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया गया था। बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में जब सभी का साथ होता है, तब ही सब का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे संतोष है कि संविधान बनाने वालों की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए अब भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का बेहतरीन उदाहरण है। ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को रफ्तार देने के लिए भी उतना ही मददगार होगा।

पीएम मोदी ने बताए संविधान से जुड़े फैक्ट्स

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। सच्चिदानंद संविधान सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे। 60 देशों के संविधान के गहन अध्ययन के बाद हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था। साथ ही, उन्होंने बताया कि संविधान को आखिरी रूप देने से पहले उसमें 2000 से ज्यादा संशोधन किए गए थे। अब तक सभी सरकारों ने अपने-अपने हिसाब से 106 बार संविधान संशोधन किया है।

संविधान दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर के खास होने की एक और वजह है। इस दिन ही संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। उन्होंने कहा कि साल 2015 में जब संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई जा रही थी, तब हमने 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। उन्होंने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

मुंबई हमले का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि आज की तारीख सभी को याद है। इस दिन देश पर सबसे घातक हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और आज आतंक को कुचल रहे हैं।

मुंबई हमले के शहीदों को किया याद

आज मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मुंबई आतंकी हमले में लोगों की सुरक्षा करते हुए जिन जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान गवां दी थी। आज देशभर में उन लोगों को याद किया जा रहा है। मैं उन सभी जांबाजों को श्रद्धांजलि देता हूं।

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम

पीएम मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा कार्यक्रम का प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जा रहा है। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद कार्यक्रम का प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा।

पिछले एपिसोड में पीएम ने क्या कहा था

पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन की तारीफ की। गुजरात के अंबाजी मंदिर में बनी मूर्तियों के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मूर्तियां बेकार पड़े सामान से बनी हैं। इसके अलावा पीएम ने देश के लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में कोई भी नागरिक जाए तो उसे स्थानीय उत्पाद खरीदने चाहिए। उन्होंने लोगों से त्योहारी सीजन के बाद भी स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने और मेक इन इंडिया उत्पादों में निवेश करने का आग्रह किया।

पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक बड़ा देशव्यापी मंच लॉन्च किया जाएगा। गांधी जयंती पर खादी की बिक्री रु प्रधानमंत्री ने कहा कि 1.5 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Tags

Next Story