Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने सर झुकाकर बिरसा मुंडा की मूर्ति को किया नमन, बोले- वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे

Birsa Munda Jayanti: आज झारखंड अपना 20 वां स्थापना दिवस मना रहा है। झारखंड 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग हुआ था। साथ ही झारखंड के लिए भगवान के रूप में जाने जाने वाले बिरसा मुंडा का जन्म आज के ही दिन हुआ था।
उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को बंगाल प्रेसीडेंसी, उलीहातू, रांची जिला, बिहार में हुआ था। जबकि उनका निधन 9 जून 1900 को हुआ था। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता, और लोक नायक थे। वे मुंडा जनजाति के थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया।
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/9trzSfygep
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020
स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। साथ ही पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS