UNGA में बोले PM मोदीः भारत ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिए, इसीलिए हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ आक्रोश

पीएम मोदी (PM Modi) ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा सम्मेलन (United Nation General Assembly) को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सम्मेलन में 17 मिनट विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे हैं। मोदी ने कहा है कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को याद करते हुए भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहा है। उनका सत्य-अहिंसा का संदेश पूरे विश्व की प्रगति के लिए आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ आगामी पांच साल में 15 करोड़ नए घरों तक पानी आपूर्ति पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 तक गरीबों के लिए 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
यहां सुन सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण।
प्लास्टिक के खिलाफ चला रहे अभियान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो इमारत पर लिखा था नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक। हम भारत में इस अभियान को चला रहे हैं। हम सिॉगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पीएमओ ने किया ट्वीट
ऐसे में ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री कार्याकल ने बताया है कि, कुछ ही समय में प्रधामंत्री मोदी का भाषण शुरू होने वाला है। यूएनजीए सत्र के लिए तैयारियां पूरी हैं।
भारत ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिए
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने मुझे जो पहले से ज्यादा मजबूत जनादेश दिया है, उसकी वजह से मैं यहा दोबारा खड़ा हूं। मोदी ने आतंकवाद पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी हैं, जिसने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए और इसीलिए हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ आक्रोश है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS