PM Modi करेंगे प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का उद्घाटन, इन सुविधाओं से लैस है एक टनल और 5 अंडरपास

PM Modi करेंगे प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का उद्घाटन, इन सुविधाओं से लैस है एक टनल और 5 अंडरपास
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। यह मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। यह मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित किए जा रहे हैं। इस एक सुरंग और 5 अंडरपास के शुरू होने के बाद दिल्ली के लोगों को आईटीओ और भैरो मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिल जाएगी। साथ ही ये जर्मन बेस सुविधा से लैस टनल है, जिसमें कई सुविधाएं दी गई है।

इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई है। ये मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरने वाले पुराना किला रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है। छह लेन की विभाजित सुरंग के कई उद्देश्य हैं। जिसमें प्रगति मैदान की सबसे बड़ी बेसमेंट पार्किंग भी शामिल है। यहां अब लोगों को पार्किग की परेशानी से नहीं झुझुना पड़ेगा।

वहीं ट्रैफिक को सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य सुरंग सड़क के नीचे दो क्रॉस सुरंगों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट फायर मैनेजमेंट, आधुनिक वेंटिलेशन और स्वचालित जल निकासी, सीसीटीवी से लैस किया गया है। सुरंग के साथ ही 5 अंडरपास हैं, चार मथुरा रोड पर, एक भैरों मार्ग पर और एक रिंग रोड और भैरों मार्ग के चौराहे पर होगा। ऐसे में आईटीओ से दक्षिणी दिल्ली और नोएडा आना-जाना आसान होने वाला है।

इन सुविधाओं से लैस है टनल, इस रुट पर मिलेगी जाम से निजात

1. दिल्ली की पहली सुरंग ऐसी सुरंग होगी, जहां पर ट्रैफिक चलेगा।

2. सुरंग पूरी तरह से डिजिटल कंट्रोल है और आधुनिक सुविधाएं से लैस है।

3. सुरंग के अंदर करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

4. सुरंग में उचित वेंटिलेशन की भी व्यवस्था की है। इसमें जर्मन बेस बड़े पंखे लगाए गए हैं।

5. प्रगति मैदान पर एंट्री और एग्जिट गेट हैं।

सुरंग चलने के बाद नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के लोगों को इंडिया गेट, सुप्रीम कोर्ट, मथुरा रोड जाने के के लिए सिग्नल-फ्री रोड मिलेगी। यह सुरंग पुराना किला रोड पर भारत के राष्ट्रीय खेल परिसर से शुरू हो रही है और प्रगति मैदान के नीचे से गुजरेगी। प्रगति पावर स्टेशन के पास रिंग रोड पर खत्म होगी।

Tags

Next Story