इस साल भी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे पीएम मोदी, जानें- अब तक कहां-कहां मनायी दीपावली

Diwali 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार की भी दिवाली का त्यौहार भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली का पर्व सेना के जवानों के साथ मनाने के लिए पीएम मोदी जम्मू के अखनूर में स्थित जोरियन में रहेंगे। यहां 191 ब्रिगेड के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं जब पीएम मोदी दीपावली का त्यौहार जवानों के साथ मनाएंगे। पिछले साल दिवाली के पर्व के मौके पर पीएम मोदी कारगिल गए थे। जहां उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं पीएम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ पिछले नौ साल से दीपावली का पर्व मनाते हैं। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। ऐसे में इस बार भी दीपो का त्योहार जवानों के साथ मनाएंगे। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद सरहद के अलग-अलग इलाके में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। तो चलिए जान लेते हैं कि पीएम अब तक कहां-कहां दिवाली का त्यौहार मनाई।
23 अक्टूबर 2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पीएम मोदी ने बतौर पीएम 23 अक्टूबर 2014 को सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।
11 नवंबर 2015: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी किए थे।
30 अक्टूबर 2016: पीएम मोदी 2016 में दिवाली मनाने हिमाचल के किन्नौर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
18 अक्टूबर 2017: 2017 में सेना के साथ दिवाली मनाने के पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे। यहां जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
7 नवंबर 2018: पीएम मोदी ने 2018 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली का पर्व मनाया था।
27 अक्टूबर 2019: 2019 में पीएम मोदी ने राजौरी में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने भी पहुंचे थे।
14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने 2020 में जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
4 नवंबर 2021: पीएम मोदी ने साल 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दिवाली का पर्व सेलिब्रेट किए थे।
24 अक्टूबर 2022: 2022 में पीएम मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
पीएम मोदी जवानों के साथ क्यों मनाते हैं दिवाली
बता दें कि पीएम मोदी इस सवाल को लेकर कई बार कह चुके हैं कि ने कहा है कि सीमा पर जवान हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं, जिनकी वजह से हम त्योहार मना पाते है। जवान घर-परिवार से दूर सरहदों पर तैनात रहते हैं, इसलिए उनके साथ पीएम मोदी दिवाली मनाते हैं।
ये भी पढ़ें:- कर्नाटक में बीजेपी का बड़ा बदलाव, बीएस येदियुरप्पा के बेटे B Y विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS