हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता से पीएम मोदी की अपील, बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र को बनाएं समृद्ध

हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता से पीएम मोदी की अपील, बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र को बनाएं समृद्ध
X
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटिंग करने की अपील की है।

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश की 11 राज्यों समेत कई और राज्यों में उपचुनाव भी हो रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटिंग करने की अपील की है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करें। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान की उम्मीद की है। गौरतलब है कि इसबार हरियाणा में 3.82 लाख वोटर पहली बार मतदान करेंगे।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। राज्य में इस बार 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 नियमित और 153 सहायक मतदान केंद्र होंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। हालांकि राज्य में चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला और विधानसभा स्तर पर चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। इनमें सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक के अलावा चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए मोबाइल पर्यवक्षक भी तैनात किये हुए हैं।

जो चुनाव आचार संहिता के तहत राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों पर कड़ी नजरे जमाए हुए हैं। पहली बार वोट डालेंगे 3.82 लाख युवा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इन चुनाव में इस बार कुल 85 लाख 7 हजार 775 महिलाओं, 724 प्रवासी और 1.07 लाख 55 सर्विस मतदाताओं समेत कुल 1.83 करोड़ 91249 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 252 ट्रांसजेंडर भी हैं।

वहीं महाराष्ट्र में मुख्य दलों में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवसेना के पहले नेता आदित्य ठाकरे के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी खेमा एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख विजय बालासाहेब थोरात भी चुनावी मैदान में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story