आपको एक ही बात याद रखनी है, चुपचाप-कमल छाप, बूथ बूथ से-TMC साफ: पीएम मोदी

आपको एक ही बात याद रखनी है, चुपचाप-कमल छाप, बूथ बूथ से-TMC साफ: पीएम मोदी
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण के लोकसभा चुनावों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी को पश्चिम बंगाल के सामान्य मानवी की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता का अहंकार है। वो भारत के प्रधानमंत्री को अपना प्रधानमंत्री नहीं मानतीं। लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते नहीं थकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण के लोकसभा चुनावों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी को पश्चिम बंगाल के सामान्य मानवी की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता का अहंकार है। वो भारत के प्रधानमंत्री को अपना प्रधानमंत्री नहीं मानतीं। लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते नहीं थकती। अपने भाषण में उन्होंने क्या कुछ कहा, नीचे पढ़ें प्रमुख बातें-

1. ममता दीदी से मैं कहना चाहता हूं कि चुनाव में जय पराजय होती रहती है, ये लोकतंत्र का हिस्सा है। कभी इसी बंगाल की जनता ने आपको इतना स्नेह दिया था और आज वही आपको हटाना चाहती है।

2. दीदी बंगाल के बच्चों और बंगाल की बेटियों को बात बात में जेल भेज देती हैं। लेकिन घुसपैठियों और तस्करों को उन्होंने खुली छूट दे रखी है।

3. स्वामी विवेकानंद से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक भाजपा के चिंतन को गढ़ने में बंगाल की संस्कृति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बंगाल के गौरव की रक्षा करना भाजपा की प्राथमिकता है।

4. आज ईश्वर चंद विद्यासागर जी जहां भी होंगे, वो देख रहे होंगे कि कौन सा दल बंगाल के गौरव की रक्षा के लिए लड़ रहा है और कौन घुसपैठियों की रक्षा लिए।

5. उस कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा लगे थे, क्या कारण है कि सरकार नारदा-शारदा के सबूतों की तरफ इसके भी सबूत मिटा रही है।

6. TMC के इन गुंडों ने रात को महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक ईश्वर चंद विद्यासागर जी की मूर्ति को तोड़ दिया। ये साफ दिखाता है कि वोटबैंक की राजनीति के लिए दीदी किस स्तर पर जा सकती हैं।

7. बीते 3-4 दिन से यहां जो हो रहा है, वो आप सभी देख रहे हैं। TMC के गुंडों ने जो नर्क यहां बना रखा है, जिस प्रकार की हिंसा यहां फैला रखी है, उससे गणतंत्र बदनाम हुआ है। BJP पर इस विशेष आशीर्वाद के साथ ही बंगाल की जनता दीदी को लोकतंत्र का असली मतलब भी समझाने जा रही है।

8. 2019 के इस चुनाव अभियान में पूरे देश ने अपने इस सेवक को भरपूर समर्थन दिया है। लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग विशिष्ट दायित्व निभा रहे हैं। उनका ये सेवक एक मजबूत सरकार बना सके इसके लिए पश्चिम बंगाल ने ठान लिया है कि वो बीजेपी को 300 सीटें पार कराएगी।

9. आपको एक ही बात याद रखनी है- चुपचाप - कमल छाप, बूथ बूथ से- TMC साफ़।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story