मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, जानें अब क्या होगी राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका

मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, जानें अब क्या होगी राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका
X

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद (new president of congress) को लेकर चल रही खींचतान चुनाव परिणाम के बाद खत्म हो गई। आखिरकार 24 साल बाद पार्टी को अपना पहला गैर गांधी अध्यक्ष मिला गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को हराया है। इस बीच शशि थरूर का भी बयान आया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर बधाई भी दी। थरूर ही नहीं कांग्रेस पार्टी से लेकर सत्तारूढ़ दल के नेता भी बधाईयां दे रहे हैं।

थरूर ने काव्यात्मक अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा है कि चाहे कोई जीत जाए या हार जाए, कांग्रेस परिवार एक है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में वह पार्टी को मजबूत करने और फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने की दिशा में काम करेंगे। जो लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रहे हैं। खड़गे ने अपने साथी पार्टी सदस्य शशि थरूर को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने खड़गे को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ट्वीट कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना गर्व का क्षण है। वह पार्टी के अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा। पार्टी और भी मजबूत होगी।

राहुल गांधी ने बताई पार्टी में अपनी भूमिका

खड़गे की जीत के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख इस बारे में बताएंगे कि उन्हें आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी में सर्वोच्च हैं। हर सदस्य स्पीकर के पास जाता है। वे पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगे, कृपया आप खड़गे जी और सोनिया गांधी जी से इसके बारे में पूछें कि वह मुझे क्या भूमिका देंगे।

Tags

Next Story