PM मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 239 करोड़ रुपये, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का खर्चा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी यात्रा पर कितना खर्चा होता है, इसको लेकर सभी की निगाहें उस पर टिकी होती हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर होने वाले खर्च का पूरा ब्योरा दिया है। राज्यसभा में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि पीएम मोदी ने पांच सालों में कुल 36 विदेश यात्राएं की हैं। इसमें 31 यात्राओं पर पूरा खर्च 239.04 करोड़ रुपये हुआ है, वहीं अन्य पांच यात्राओं का खर्च गृह मंत्रालय ने वहन किया था। इन पांच यात्राओं पर कितना खर्चा आया, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की यात्राओं की तुलना में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं में तीन गुना अधिक खर्चा आया था। मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं में साल 2004 से लेकर अप्रैल 2013 तक 642 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने करीब 35 विदेश यात्राएं की थीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की विदेश यात्राओं में कुल 239 करोड़ खर्च हुआ है।
बता दें कि राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री 5 साल में 36 बार विदेश दौरे पर गए हैं। उन्होंने 9 बार दो या उससे अधिक देशों की यात्रा की है। साथ ही, उन्होंने बताया कि 2022 की शुरुआत में प्रधानमंत्री जब यूरोप के दौरे पर गए थे, तो उस समय सवा दो करोड़ के लगभग खर्चा आया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS