Mahatma Gandhi Jayanti: पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री को भी किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सुबह राजघाट (Raj Ghat) पहुंचे। यहां उन्होंने बापू की समाधि स्थल के पास सिर झुका कर नमन किया और फिर एक परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (Lal Bahadur Shastri Jayanti) पर उन्हें भी दिल्ली में विजयघाट (Vijayghat) पर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/KWf3WEQCGt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2022
वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/SNA5mtGidA
— ANI (@ANI) October 2, 2022
बापू की समाधि राज घाट पर पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं का पहुंचना जारी है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया। राजघाट पर बापू की याद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
Delhi | Congress interim president Sonia Gandhi and Senior Congress leader Mallikarjun Kharge pay tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/EBkoWbWpHZ
— ANI (@ANI) October 2, 2022
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गांधी जयंती के अवसर पर बापू को याद करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर हम महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाते हैं और शांति, सम्मान और आवश्यक गरिमा के मूल्यों को सभी साझा करते हैं। हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।
"On International Day of Non-Violence, we celebrate Mahatma Gandhi's birthday & values of peace, respect & the essential dignity shared by everyone. We can defeat today's challenges by embracing these values & working across cultures," tweets UN Secretary-General Antonio Guterres pic.twitter.com/XE1c7g7s8k
— ANI (@ANI) October 2, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS