स्विट्जरलैंड के जरमेट मैटरहॉर्न पर लहराया तिरंगा, दुनिया ने देखी भारत की मानवता Watch Video

स्विट्जरलैंड के जरमेट मैटरहॉर्न पर तिरंगा लहराया गया है। कोरोना वायरस प्रभावित देशों की भारत की तरफ से की गई मदद के बाद स्विस सरकार ने जरमेट पहाड़ी की चोटी पर लाइटिंग के जरिए तिरंगा फहराया है। इस दौरान वैष्णव जन की धुन भी बजायी गई। जिसके साथ स्विट्जरलैंड ने COVID 19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दिखायी है।
कोरोना वायरस के मुश्किल समय में विश्व ने भारत की मानवता देखी है। भारत की तरफ से कोरोना वायरस के इलाज में मददगार हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की आपूर्ति की जा रही है। हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का मुख्य उत्पादक होने के कारण भारत की तरफ से मित्र देशों को बड़ी संख्या में दवा भेजी जा रही है। भारत की तरफ स्विट्जरलैंड को भी दवा की खेप भेजी गई है। जिसके बाद भारत के प्रति सम्मान दिखाते हुए जरमेट मैटरहॉर्न पहाड़ की चोटी पर तिरंगा लहराया गया है। आप भी देखिए वीडियो
#WATCH Light projection of the tricolour on Matterhorn in Zermatt, Switzerland with 'Vaishnava Jana To' on flute - Switzerland's solidarity with India in fight against #COVID19 (source: Swiss light artist Gerry Hofstetter) pic.twitter.com/NXBCUw5FUZ
— ANI (@ANI) April 18, 2020
मानवता महामारी को दूर करेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड में तिरंगा फहराने के ऊपर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी को दूर करेगी।
The world is fighting COVID-19 together.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2020
Humanity will surely overcome this pandemic. https://t.co/7Kgwp1TU6A
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS