PM नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेता बच्चों से करेंगे बातचीत, इन 11 राज्यों के बच्चों ने जीता पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज मंगलवार (24 जनवरी) को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Childrens Award) विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। पीएम अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में बच्चों से बातचीत करेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी है। भारत सरकार छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। इसमें नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणी शामिल है।
इस साल देश भर से 11 बच्चों को बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया है। जिसमें 11 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं।पुरस्कार विजेता को इसके तहत एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है।
राष्ट्र निर्माण के लिए करना चाहिए काम- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में सोमवार को 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को देशहित के बारे में सोचना चाहिए और जब भी अवसर मिले तब राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए। बच्चे हमारे देश की अमूल्य संपत्ति हैं। मुर्मू ने कहा कि हमें उनके सुरक्षित, खुशहाल बचपन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए।
President Droupadi Murmu conferred the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar, 2023 on 11 children at an award ceremony held in New Delhi today. https://t.co/IPChpTYF3H pic.twitter.com/eBXjWLgdE3
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 23, 2023
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बच्चों को पुरस्कार देकर, हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रोत्साहित और सम्मानित कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ पुरस्कार विजेताओं ने इतनी कम उम्र में ही इतना बहुत ही पराक्रम दिखाया है कि उन्हें उनके बारे में जानकर न केवल आश्चर्य हुआ, बल्कि वह इससे अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के उदाहरण सभी बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। बड़े संघर्ष के बाद हमे आजादी मिली है, इसलिए नई पीढ़ी से यह अपेक्षा की जाती है कि वे सभी इस स्वतंत्रता के मूल्य को पहचानें और इसकी रक्षा करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS