कर्नाटक: बीदर जिले में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वालों के साथ मारपीट, 19 गिरफ्तार

कर्नाटक: बीदर जिले में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वालों के साथ मारपीट, 19 गिरफ्तार
X
कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ विवादित पोस्ट करने का मामला सामने आया है।

कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ विवादित पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक (Karnataka) में बीदर जिले (Bidar district) की पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट (abusive posts) करने के लिए बसवकल्याण तालुक (Basavakalyan taluk) के रहने वाले के साथ मारपीट करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीपाद तलमदगी (Shripad Talmadgi) ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ विवादित टिप्पणी के साथ लॉकअप की एक तस्वीर को सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया था। पुलिस ने श्रीपाद (Shripad) के खिलाफ भी एफआईआर (Fir) दर्ज की है।

इससे पहले बेंगलुरु, बेलागवी और चिक्कमगलुरु (Belagavi and Chikkamagaluru) में भाजपा नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। बयान देने वाले भाजपा के 2 नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल (Nupur Sharma and Naveen Jindal) को पार्टी (BJP) से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्नाटक के बेलगावी जिले में बीच सड़क पर नूपुर शर्मा की तस्वीर के साथ पुतला लटकाया गया था।

वहीं पाकिस्तान, कतर, और अफगानिस्तान समेत 14 इस्लामिक देशों ने टिप्पणियों को लेकर भारत पर निशाना भी साधा है। बता दें कि मई के महीने में नूपुर शर्मा जो भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता थीं ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही विश्व भर में भारी आक्रोश फैल हुआ है।

Tags

Next Story