Population Control Bill: रवि किशन ने अपने 4 बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, पेश किया जनसंख्या नियंत्रण बिल

भारत की जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। आंकड़े के मुताबिक भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। 9 दिसंबर को गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। कहा कि अगर कांग्रेस समय रहते जनसंख्या नियंत्रण बिल लाती तो वो चार बच्चों के पिता नहीं होते। उन्होंने इसके लिए सॉरी भी फील किया।
भारत की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो साल में हम जनसंख्या के मामले में सबसे बड़े आबादी वाला देश चीन को भी पीछे छोड़ देंगे। इसको लेकर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा के सांसद रवि किशन ने बीते शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश किया। इस दौरान सांसद रवि किशन ने भारत की जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की इतनी जनसंख्या कांग्रेस के कारण हुई है। अगर कांग्रेस अपनी सरकार में जनसंख्या कानून लाते तो आज जनसंख्या हमारे लिए इतनी बड़ी समस्या नहीं बनती।
बोले- अपने 4 बच्चों को देखकर दुख होता है
सांसद रवि किशन से निजी इंटरव्यू में उनके 4 बच्चों को लेकर सवाल पूछा गया। इसपर रवि किशन ने कहा कि उस समय हमें मैच्योरिटी नहीं थी। इसके कारण चार बच्चों के पिता बन गए। अब जब मैच्योरिटी आई है तो चार बच्चों को लेकर दुख होता है। यह कांग्रेस के कारण हुआ है। अगर कांग्रेस जनसंख्या कानून पहले ही ला देती तो आज जनसंख्या हमारे देश की समस्या नहीं होती।
गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए- मनोज तिवारी
रवि किशन के इस इंटर्व्यू में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी उनके साथ थे। बता दें कि मनोज तिवारी तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं, जिसको लेकर उसे ट्रोल भी किया गया था। इस दौरान जब उनसे तीसरे बच्चे को लेकर सवाल किया गया था। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि अगर पहले कोई गलती हो गई है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आगे भी इसे दोहराया जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS