प्रकाश जावड़ेकर ने राजस्थान सरकार का मार्च कैलेंडर जारी किया, बताया कब-कब रेप हुआ

प्रकाश जावड़ेकर ने राजस्थान सरकार का मार्च कैलेंडर जारी किया, बताया कब-कब रेप हुआ
X
जावड़ेकर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ट्विटर के माध्यम से राजस्थान सरकार का मार्च का कैलेंडर जारी किया है।

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच राजस्थान में दो मार्च से लगातार रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आईं हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ट्विटर के माध्यम से राजस्थान सरकार का मार्च का कैलेंडर जारी किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, राजस्थान सरकार का मार्च कैलेंडर:-

2 मार्च: अलवर में महिला से पुलिस स्टेशन में बलात्कार।

5 मार्च: हनुमानगढ़ में बेल पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता को ज़िंदा जला डाला।

6 मार्च: कोटा में गैंग रेप।

8 मार्च- अजमेर में महिला दिवस के दिन बलात्कार की शर्मसार घटना।

9 मार्च: टोंक में माँ-बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा गया।

साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने पूछा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब तक राजस्थान क्यों नही गए? जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्तर प्रदेश की उन्नाव की घटना से जोड़कर राहुल-प्रियंका पर निशाना साधा है। राहुल गांधी और सोनिय गांधी ने उन्नाव की पीड़िता के परिवार से मिलने का प्रयास किया था और प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल खड़े किये थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2 मार्च को राजस्थान में अलवर के खेड़ली थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला के साथ तीन दिन तक थाने में रेप किया गया। इस घटना के बाद से राज्य में हंगामा मचा हुआ है। वहीं 5 मार्च को हनुमानगढ़ में बेल पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने घर में घुसकर केरोसिन डालकर पीड़िता को जिंदा जला दिया था। राज्य में 6, 8 और 9 मार्च को भी रेप की घटनाएं हुईं।

Tags

Next Story