Ramayan : प्रकाश जावडे़कर ने प्रेम सागर को पत्र लिखकर किया धन्यवाद

Ramayan : प्रकाश जावडे़कर ने प्रेम सागर को पत्र लिखकर किया धन्यवाद
X
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामानंद सागर परिवार का धन्यवाद किया। इस

Ramayan : लॉक डाउन के बीच केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामानंद सागर परिवार का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि रामायण की इच्छा पूरी करने के लिए सागर परिवार का आभारी हूं। उन्होंने एक पत्र निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को लिखा है।

जावड़ेकर ने पत्र में लिखा है कि कोरोना की रोकथाम के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रामायण का दोबारा प्रसारण करना हमारी इच्छा थी। उन्होंने कहा कि इस इच्छा को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए मैं आपके परिवार का बहुत आभारी हूं।


जानकारी के लिए बता दें की केंद्र सरकार के लॉक डाउन लगने के बाद देश के कई लोगों ने रामायण का पुनः प्रसारण करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील की थी। जिसके बाद सरकार ने डीडी नेशनल पर रामायण का पूर्ण प्रचार शुरू किया था।

Tags

Next Story