प्रकाश जावड़ेकर बोले देश के लिए गौरव का पल, अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने भारत के 8 समुद्र तटों को 'ब्लू फ्लैग' दिया

प्रकाश जावड़ेकर बोले देश के लिए गौरव का पल, अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने भारत के 8 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग दिया
X
ब्‍लूफ्लैग प्रमाण पत्र बीच को दिए जाने वाला दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित सम्‍मान है। इस सम्मान को हासिल करने के लिए कड़े पर्यावरणीय, शैक्षिक, सुरक्षा और सुगमता के कड़े मापदंडों का पालन करना होता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि देश के आठ समुद्रतटों को अंतराष्‍ट्रीय ब्‍लूफ्लैग प्रमाण पत्र मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये भारत के लिए गौरव का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने भारत के 8 बीचेज (समुंद्री तटों) को 'ब्लू फ्लैग' दिया है। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सफाई और सतत विकास के काम करने के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। यह असाधारण उपलब्धि है। किसी भी देश को एक ही प्रयास में आठ समुद्र तटों को यह प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

भारत के इन 8 बीचेज को मिला प्रमाण पत्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतराष्‍ट्रीय ब्‍लूफ्लैग प्रमाण पत्र हासिल करने वाले समुद्र तटों में गुजरात में द्वारका का शिवराजपुर बीच, दीव का घोघला बीच, कर्नाटक में कासरकोड़ और पेडुबिदरी, केरल में काप्‍पड़, आन्‍ध्र प्रदेश में रूशीकोंडा, ओडिशा में गोल्‍डन बीच और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राधानगर बीच आदि शामिल है।

बता दें कि ब्‍लूफ्लैग प्रमाण पत्र बीच को दिए जाने वाला दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित सम्‍मान है। इस सम्मान को हासिल करने के लिए कड़े पर्यावरणीय, शैक्षिक, सुरक्षा और सुगमता के कड़े मापदंडों का पालन करना होता है। इस पर विश्व के करोड़ों लोग विश्वास करते हैं। ब्‍लूफ्लैग प्रमाण पत्र फाउंडेशन फार इन्‍वारन्‍मेंटल एजुकेशन प्रदान करती है।

Tags

Next Story