प्रकाश जावड़ेकर बोले- किसान कृषि सुधारों के साथ, कांग्रेस के लिए कही ये बात

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव सम्पन्न हुए हैं। पिछले सप्ताह 6 नगर निगमों के चुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने 6 के 6 नगर निगम पिछली बार से अधिक बहुमत के साथ जीते हैं।
कल 31 जिला पंचायतों के नतीजे आये हैं, जिसमें ग्रामीण और किसान मतदाता होते हैं। 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 22 और भाजपा ने मात्र 9 जिला पंचायत जीते थे। लेकिन इस बार भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायत जीते हैं और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इनमें सीट की संख्या 976 हैं, जिनमें से भाजपा ने 2015 में 368 जीते थे, जबकि इस बार 800 सीट जीती हैं यानी 80 प्रतिशत सीट। ये बहुत बड़ी सफलता है।
वहां तालुका पंचायत 231 हैं। भाजपा ने 196 जीते हैं। केवल 35 सीटों पर भाजपा नहीं आयी, बाकी सभी जगह भाजपा आयी। कांग्रेस केवल 18 सीटें जीती। गुजरात में हमने 2017 का चुनाव जीता। वहां हम एक प्रकार से 38 साल से सरकार में हैं। इतने समय तक जनता का साथ मिलना और वो बढ़ते जाना, ये राजनीति में एक अद्भुत करिश्मा है।
81 नगरपालिकाओं में से 72 जगह भाजपा जीती है, कांग्रेस को केवल 1 मिली है। 18 नगरपालिका में कांग्रेस की इतनी दुर्दशा हुई कि उन्हें 1 भी सीट नहीं मिली, 52 नगरपालिकाओं में 10 का आंकड़ा भी कांग्रेस पार नहीं कर पाई। कांग्रेस ने काफी कोशिश की इस इस चुनाव को जीतने की। कुछ विधायक स्थानीय निकाय चुनाव में खुद लड़े, कहीं उनके परिवार के लोग लड़े। लेकिन ऐसे सारे उम्मीदवार हार गए। इस विजय का अर्थ है कि ये किसानों का वोट है। किसान कृषि सुधारों के साथ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS