पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज दिया जाएगा 'भारत रत्न'

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज 8 अगस्त को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन यह अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा।
प्रणब मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और महान गायक भूपेन हजारिका को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। प्रणब मुखर्जी भारत के 13 वें राष्ट्रपति रहे हैं जो भारत रत्न के लिए चुने गए है। यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
Pranab Mukherjee to be awarded Bharat Ratna today
— ANI Digital (@ani_digital) August 8, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/72LriMB3Yd pic.twitter.com/4JynkXAmg0
जनवरी 2019 में राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में में कहा गया था कि ये अवॉर्ड मरणोपरांत सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और प्रसिद्ध असमिया गायक भूपेन हजारिका को दिया जाएगा।
वहीं राम नाथ कोविंद के उत्तराधिकारी बनने से पहले प्रणब मुखर्जी एक लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे। उन्होंने भारतीय राजनीतिक में एक अहम योगदान दिया। प्रणब मुखर्जी ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तालमेल बिठाने में कामयाबी हासिल की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS