चुनाव आयुक्त के पद से अशोक लवासा का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, जानें कौन हैं ये

चुनाव आयुक्त के पद से अशोक लवासा का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, जानें कौन हैं ये
X
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अशोक लवासा अब एशियाई विकास बैंक का पद संभालेंगे। अशोक लवासा एडीबी में दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते मंगलवार को चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि लवासा जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे। अशोक लवासा उन निर्वाचन अधिकारियों में से हैं। जिनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा। अशोक लवासा से पहले भी कई मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपना इस्तीफा दिया और उसके बाद वह अलग जगहों पर बड़े पद पर तैनात किए गए।

कौन हैं अशोक लवासा

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के रहने वाले अशोक लवासा ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री कर मद्रास यूनिवर्सिटी से सुरक्षा और सामरिक अध्ययन में एमफिल के डिग्री हासिल की है। वहीं उन्होंने अपनी इससे पहले कि पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है।

लवासा ने पेरिस समझौते के लिए जलवायु परिवर्तन वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और भारत के राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदानों को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें निजी क्षेत्र को एक प्रमुख भूमिका में शामिल किया गया था।

Tags

Next Story