छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
X
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों को नियुक्ति को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई अधिसूचना में इस बात की पुष्टि की गई है।

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों को नियुक्ति को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिस्वा भूषण हरिचंद्रन को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई अधिसूचना में इस बात की पुष्टि की गई है।

अनसुइया उइके राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं आंध्र प्रदेश के लिए नियुक्त किए गए बिस्वा भूषण हरिचंद्रन ओड़िशा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने को मंजूरी दी। कलराज मिश्र ने आचार्य देवव्रत की जगह ली है। वहीं आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story