महाराष्ट्र के Governor भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, 13 राज्यों के राज्यपाल बदले

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर मंजूरी दे दी है। साथ ही, राष्ट्रपति ने 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदल दिए हैं। वहीं, फेरबदल के बाद किसी को उपराज्यपाल से राज्यपाल बनाया गया है तो वहीं नई नियुक्तियां भी की हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाईक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। मणिपुर के राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी, जो इससे पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थीं। एल. गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। बिहार के राज्यपाल के पद पर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को नियुक्त किया गया है।
बदले गए राज्यपालों की सूची
अरुणाचल प्रदेश - लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
सिक्किम - लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
झारखंड - सीपी राधाकृष्णन
हिमाचल प्रदेश - शिव प्रताप शुक्ला
असम - गुलाब चंद कटारिया
आंध्र प्रदेश - रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर
छत्तीसगढ़ - बिस्वा भूषण हरिचंदन
मणिपुर - अनुसुईया उइके
नागालैंड - एल. गणेशन
मेघालय - फागू चौहान
बिहार - राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
महाराष्ट्र - रमेश बैस
लद्दाख - ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS