President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार, जानें क्या है मामला

President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार, जानें क्या है मामला
X
वरिष्ठ नेता अजय कुमार (Ajoy Kumar) का बयान एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मु्र्मू (Draupadi Murmu) के बारे में सामने आया है। जिसकी वजह से राजनीतिक बवाल शु्रू हो गया है।

राष्ट्रपति चुनाव (President Election) से कुछ दिन पहले कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अजय कुमार (Ajoy Kumar) का बयान एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मु्र्मू (Draupadi Murmu) के बारे में सामने आया है। जिसकी वजह से राजनीतिक बवाल शु्रू हो गया है। राजनितिक विवाद इस बयान के बाद सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य महिला हैं, लेकिन लेकिन हमें उन्हें एक आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए, मुर्मू इस देश की एक बहुत ही दुष्ट विचारधारा के साथ खड़ी हैं।

अजय कुमार यहीं नहीं रूके और कहा कि हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। उनके राष्ट्रपति रहते हुए हाथरत में एक घटना घटी और उन्होंने एक शब्द तक नहीं कहा। आगे कहा कि अनुसूचित जातियों की स्थिति उनके कार्यकाल के दौरान और खराब हुई है। आपको ध्यान रहे कि अजय कुमार ने यहां हाथरस घटना का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें एक दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को प्रतीक बनाना और देश की जनता को मूर्ख बनाना आता है। यशवंत सिन्हा एक अच्छे उम्मीदवार हैं। अजय कुमार ने इस चुनाव को देश की आत्मा की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले लोगों को यशवंत सिन्हा के समर्थन में एकसाथ होना चाहिए।

अजय कुमार के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार किया। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मुर्मू का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा था कि वह एक दुष्ट विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रही है। तो हमें उन्हें एक आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू को पुदुचेरी में कांग्रेस ने एक डमी उम्मीदवा कहा था और अब यह बयान सामने आया है।

Tags

Next Story