कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान खत्म, खड़गे-थरूर की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद, 19 को रिजल्ट

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान खत्म, खड़गे-थरूर की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद, 19 को रिजल्ट
X
अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद (Congres New President) के लिए मतदान खत्म हो गया है। अब मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद (Congres New President) के लिए मतदान 17 अक्टूबर को समाप्त हो गया है। अब मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस समितियों (State Congress Committees) के 9000 से अधिक प्रतिनिधियों ने नए अध्यक्ष के लिए मतदान किया। इस चुनाव में मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच है। दोनों की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है।

यह पहली बार होगा जब कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। वही पार्टी मुख्यालय और देशभर के 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान खत्म हुआ। वहीं दिल्ली में दो मतदान केंद्र बनाए गए। एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में बनाया गया है तो वहीं दूसरा कांग्रेस मुख्यालय में बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यसमिति के सदस्यों ने कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में वोट डाला। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा (Bhaarat Jodo Yatra) के पोलिंग बूथ में मतदान किया। दूसरी ओर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का अपडेट

19 अक्टूबर को आएगा परिणाम

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए 90 फीसदी मतदान हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हो चुकी है। अब मतपेटी में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की किस्मत का फैसला बंद हो गया है। अब सभी की निगाहें 19 अक्टूबर को घोषित होने वाले नतीजों पर हैं।

वोट डालने के बाद क्या बोले सचिव पायलट

राजस्थान कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने वोट डाला। उन्होंने कहा देश के लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव होता है। मैं समझता हूं कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा। उसको कांग्रेस के सदस्य पूरा समर्थन देंगे।

भारी बहुमत से जीतेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान करने के बाद कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे और वह एक अनुभवी व्यक्ति हैं। उसके पास बहुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ चुके हैं वे अवसरवादी हैं।

राहुल ने यात्रा के दौरान किया मतदान

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला वही उनके साथ तमाम नेताओ ने भी मतदान किया।

शशि थरूर ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैंने अपना वोट डाल दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में एआईसीसी कार्यालय में नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट।

प्रमोद तिवारी ने शशि थरूर का किया विरोध

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कहना गलत है कि अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब भी कोई उम्मीदवार सामने खड़ा नहीं हुआ, उसे भी चुनाव ही माना जाएगा। कांग्रेस को पुनर्जीवित करने वाले शशि थरूर के बयान के बारे में उन्होंने कहा, मुझे बहुत दुख है कि वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने वालों के लिए थरूर की हिंदी शायद कमजोर है। मैं इस बयान का खुलकर विरोध करता हूं। मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि मैं खड़गे को वोट दूंगा, यूपी कांग्रेस के 99% सदस्य भी खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।

सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने डाला वोट

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में वोट डाला।

बेंगलुरु में मल्लिकार्जुन खड़गे ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में वोट डाला।

थरूर ने फोन कर मल्लिकार्जुन खड़गे को दी शुभकामनाएं

बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा यह हमारे आंतरिक चुनावों का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण ढंग से था। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। (शशि) थरूर ने मुझे फोन किया और मुझे शुभकामनाएं दी और मैंने उनको वही कहा।

कांग्रेस पार्टी का भाग्य कार्यकर्ताओं के हाथों में है

केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भाग्य पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में है। हमारे खिलाफ मुश्किलें इसलिए खड़ी हो गई हैं क्योंकि पार्टी के नेताओं और प्रतिष्ठान दूसरे उम्मीदवार के साथ भारी थे।

चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी हैं कांग्रेस

जयराम रमेश ने वोट डालने के बाद कहा कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी में वोट डालेंगे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुबह करीब 11 बजे वोट डालने की उम्मीद है।

पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने डाला वोट

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में वोट डाला।

कुछ ही देर में सोनिया गांधी डालेंगी वोट

सोनिया गांधी सुबह 11 बजे दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में डालेंगी वोट।

कमलनाथ और उनके बेटे ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ने भोपाल पीसीसी के मतदान केंद्र पर पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डाला।

Tags

Next Story