Uttarakhand के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Foundation Day 2023: देवभूमि उत्तराखंड आज 9 नवंबर को अपनी स्थापना के 23 साल पूरे कर रहा है। 24वें वर्ष में प्रवेश के इस खास मौके पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तराखंड के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा -मैं उत्तराखंड के निरंतर विकास के लिए राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। राज्य के विकास को राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के सक्रिय नेतृत्व से दिशा और शक्ति प्राप्त हो रही है इसके लिए मैं आप दोनों की और राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई देती हूं। मेरा विश्वास है कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यहां के निवासी सुख-समृद्धि और विकास के नई ऊंचाई तक जरूर पहुंचेंगे।
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मैं उत्तराखंड के… pic.twitter.com/IfxeXIm7V8
मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने एक सुंदर परेड का प्रदर्शन करने के लिए जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं आज की मुख्य अतिथि और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हृदय की गहराइयों से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर मैं उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और सभी उत्तराखंड राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूं। बता दें कि उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था।
इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- बिहार के CM के बयान पर भड़कीं US सिंगर, बोली- अगर मैं भारतीय होती तो नीतीश के खिलाफ लड़ती चुनाव
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS